फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल बाबू गोस्वामी की जयंती पर चौखुटिया में रंगारंग कार्यक्रम हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
भुरू, भुरू उज्यावा है गो, डान काना में सुर सुर
विज्ञापन

जयंती पर गोपाल बाबू गोस्वामी के गीतों की रही धूम
दिल्ली सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने समा बांधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल बाबू गोस्वामी की जयंती पर बैराठेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस दौरान स्वर्गीय गोपाल बाबू के गीत कैले बजै मुरूली, भुरू,भुरू उज्यावा हैगो, डान काना में सुर, सुर, व हाय तेरी रूमाला गुलाबी मुखड़ी आदि की धूम रही।
कार्यक्रम का शुुभारंभ गोपाल बाबू की पत्नी मीरा गोस्वामी और चारों पुत्र गिरीश, रमेश, जगदीश व अशोक गोस्वामी के साथ कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। उत्तराखंड पर्वतीय कला संगम दिल्ली के कलाकारों ने वंदना कुमाऊंनी, गढ़वाली व जोनसारी का चित्रण करती नृत्य नाटिका हम उत्तराखंडी छू की प्रस्तुति दी। नवयुवक सांस्कृतिक मंच अल्मोड़ा के कलाकारों ने सुरेश लाल के निर्देशन मेें कुमाऊंनी गीत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक गायक बिशन सिंह हरियाला, दीपा नगरकोटी, नवीन रावत, देवकी नंदन कांडपाल, भगवत मनराल, मुकेश बिष्ट, शिवदत्त पंत, शिवराज अधिकारी, दीपा नगरकाटी, हरीश बिष्ट, सुरेश पंत, वीके सावंत, भगवत मनराल, मुकेश शर्मा, किशोर राध, हरीमंदा, नवीन रावत , पूजा आर्या, आरू थपलियाल व कौंशल पांडे आदि ने अपने गीत प्रस्तुत किए। गोपाल बाबू के बेटे रमेश गोस्वामी ने अपनी पिता के गाए गीतों की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी। संचालन जगदीश गोस्वामी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, पुष्पेश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट, गणेश कांडपाल, सुरेंद्र मनराल, रमेश भट्ट, प्रमोद नैनवाल, शंकर जोशी, चारू तिवारी, सुरेंद्र सिंह हाल्सी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
चौखुटिया में प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल बाबू के जन्म दिवस पर प्रस्तुति देते पर्वतीय कला संगम के कलाकार।(फोटो 01एएलएमसीएचके01पी)
चौखुटिया में हुए कार्यक्रम में दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से पहुंचे मेहमान कलाकार।(फोटो 01एएलएमसीएचके02पी)
चौखुटिया में हुए कार्यक्रम में दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से पहुंचे मेहमान कलाकार।(फोटो 01एएलएमसीएचके03पी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें