फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतों में जिंदा हैं गोपाल बाबू गोस्वामी

Sun, 01 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया(अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल बाबू गोस्वामी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं परंतु उनके गीत हमें आज भी उनकी उपस्थिति का अहसास कराते हैं। जीवन के हर पहलू को छूते उनके गीतों की सूची लंबी है। हर किसी को रूला देने वाला दुल्हन की विदाई का उनका मार्मिक गीत न रो चेली न रो मेरी लाल, जा चेली जा सरास तथा उठ मेरी लाड़ू लुकुड़ा पैरीले, रेशमी घाघरी आंगड़ी लगै ले गीत की आज भी जबरदस्त मांग।
विज्ञापन


उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक स्व. गोपाल गिरी गोस्वामी को लोग गोपाल बाबू के नाम से जानते हैं। उनका जन्म चौखुटिया बाजार से लगे ग्राम पंचायत चांदीखेत में दो फरवरी 1942 को मोहन गिरी गोस्वामी के घर हुआ था। बचपन से ही गीतकार बनने के जुनून में उन्होंने पांचवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया। वह 12 साल की उम्र से ही गीत लिखने और गाने लगे थे। जीवन के 54 साल में उन्होंने साढे़ पांच सौ गीत लिखे।

उनका पहली गीत कैलै बजे मुरूली औ बैंणा ऊंची ऊंची डान्यूमा आकाश वांणी नजीबाबाद से प्रसारित हुआ था। 1972 में भारत सरकार के गीत और नाटक प्रभाग में नियुक्ति के बाद गोस्वामी को अपना हुनूर दिखाने का अच्छा मंच मिल गया। यहीं से उनके गीतों की संख्या और लोकप्रियता बढ़ती चली गई। सेवा के दौरान ही बीमारी के चलते 26 नवंबर 1996 को काल के क्रूर हाथों ने एक महान गीतकार को हमसे छीन लिया। भले ही अब वह इस दुनिया में नही हैं परंतु लोक संस्कृति, प्रकृति, नारी सौंदर्य तथा रीति रिवाज ही नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र को छूने वाले उनके गीत हमें हमेशा उत्प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन


नरेंद्र नेगी भी गुनगुनाते हैं गोपाल बाबू के गीत
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी भी गोपाल बाबू के गीतों के बडे़ दीवाने हैं। पिछले दिनों हुई मुलाकात में उन्होंने बताया कि वह गोपाल बाबू के गीत हिमालाको ऊंचा डाना प्यारो मेरो गांव, छविलो गढ़वाल मेरो रंगीलो कुमाऊं को अक्सर गुनगुनाते हैं। नारी सौंदर्य पर लिखा उनका गीत हाय तेरी रूमाला गुलाबी मुखड़ी के भली छाजीरे  नाखेकी नथूली,  जीजी साली संवाद का गीत ओ भीना कसकै जानू दोरिहाटा, सूर्योदय के समय पति द्वारा पत्नी को जगाने का गीत उठ सुवा उज्याऊ हैगो चमचमाक घामा तथा भुरू भुरू उज्याऊ हैगो डान काना में सुर सुर, बाज मुरूली तुर तुर जैसे गीत भी उन्हें काफी पसंद आए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें