फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने साल को अलविदा नए साल का स्वागत

Sat, 31 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में नए साल का जश्न धूमधाम से  मनाया गया। होटलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों में अनेक रंगारंग  कार्यक्रम चल रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने काफी संख्या में पर्यटक हिल स्टेशनों में स्थित होटलों में पहुंचे हैं। बिंसर स्थित केएमवीएन के होटल समेत कौसानी,  कसारदेवी, रानीखेत में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। शनिवार को दिन  के वक्त भी लोगों ने पर्यटन स्थलों में जमकर मस्ती की। इधर नगर पालिका  परिषद की ओर से रैमजे इंटर कालेज प्रांगण में देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम  हुए। 

 ठंड के बावजूद शनिवार को नगर के आसपास स्थित सिमतोला ईको पार्क, चिड़ियाघर, कटारमल सूर्य मंदिर आदि जगहों पर काफी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे। पिकनिक के साथ-साथ लोगों ने मंदिर, हिमालय दर्शन आदि का लुत्फ लिया। इस दौरान लोगों ने नए साल में नया संकल्प लेने का भी संकल्प लिया। बिंसर पहुंचे लोगों ने भी प्रकृति का खूब आनंद लिया और आधी रात के बाद नए साल के स्वागत की तैयारियों में मशगूल रहे। रानीखेत, कौसानी आदि पर्यटन स्थलों में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं। केएमवीएन में पर्यटकों को शनिवार और रविवार को हर्बल चिकन समेत पहाड़ी व्यंजन परोसने की तैयारी चल रही है। जबकि कई पर्यटन स्थलों में पर्यटक कैंप फायर की योजना बना रहे हैं। सुरक्षा के लिए नगर और आसपास के पर्यटन स्थलों में काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। खासकर कसारदेवी क्षेत्र में काफी पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन



नव वर्ष के स्वागत और वर्ष 2016 की विदाई के मौके पर नगर पालिका के तत्वावधान में रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित नव वर्षोत्सव कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि नए साल में सभी को नए संकल्प लेने चाहिए। 
विज्ञापन


इस मौके पर कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली लोक गीत, नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। काव्या गुरुरानी ने लाली ओ लाली हौसिया लाली तिलो धारो बोला.., कमला नेगी ने उतरैणी कौतिक लागी रौ सरयू का बगड मां.., युवराज सिंह ने डीडीहाटे की कमला छोरी दिल ली गै तू चोरी-चोरी.. कुमाऊंनी गीत पेश कर वाहवाही बटोरी। विधायक मनोज तिवारी ने पालिका द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजित किया जाना सराहनीय प्रयास है। पालिकाध्यक्ष  प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लोगों को नए साल में बुराई को छोड़कर अच्छे  मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सविन  बंसल ने लोगों से जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, घनानंद जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सांस्कृतिक संयोजक राजेंद्र तिवारी, विद्या बिष्ट, कंचन भट्ट, राधा नेगी, सरिता टम्टा, जीवन नाथ वर्मा आदि मौजूद थे। संचालन गीतम भट्ट ने किया। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें