यहां खेल मैदान में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गोकुल चंद्र, बालिका वर्ग में हेमा अव्वल रही। लंबी कूद में गोकुल, गोकुल पांडे, पूरन, 1500 मीटर दौड़ में सूरज, गोकुल पांडे, रोहित कुमार, बालिका वर्ग में दीपा नैनवाल, मोनू भंडारी, गीता पटवाल जीते। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैसोड़ा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
कहा कि यह प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायक हैं। युवक, युवतियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। डीके जोशी ने संचालन किया। वहां विशिष्ट अतिथि लीला बिष्ट, ग्राम प्रधान सतीश चंद्र पंत, आनंद जोशी, प्रशिक्षक कप्तान सिंह यादव, हरीश चौहान, उदय सिंह, जगन्नाथ जोशी, जगदीश जोशी आदि थे।