फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत की छात्राएं रही अव्वल

Fri, 28 Nov 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 28एएलएम09पी- शिक्षिकाओं के साथ मौजूद विजेता छात्राएं। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोक नृत्य, रोल प्ले और पोस्टर तीनों श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कक्षा आठ और नौवीं की छात्राओं की इस प्रतियोगिता में संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती के निर्देशन में मेघा, खुशी, भारती, खुशी आर्या और मानवी ने नशा उन्मूलन पर प्रभावशाली रोल प्ले प्रस्तुत किया, जबकि रंजना, नेहा, पलक, प्रियांशी, योगिता और पायल ने स्वास्थ्य एवं पोषण पर आधारित मौलिक गीत पर सुंदर लोक नृत्य कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर श्रेणी में सुनीता बोरा के मार्गदर्शन में उषा आर्या ने आपदा प्रबंधन पर आकर्षक पोस्टर बनाकर पहला स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय की छात्राएं पिछले चार वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानाचार्या विमला बिष्ट ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें