फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति को लेकर सीएमओ कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठी युवती

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठी युवती। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एएनएम पद पर नियुक्ति न मिल पाने से क्षुब्ध युवती ने बुधवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उसने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मल्ला ओड़खोला निवासी नीलम आर्या का कहना है कि उसे 20 फरवरी 2019 को उपकेंद्र मैगड़ी ब्रह्मपोखरी में एएनएम के पद पर तैनाती मिली थी। उसने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था। 20 फरवरी को कार्य ग्रहण करने के बावजूद झूठी फाइल बनाकर उसके ज्वाइन न करने की बात कही जा रही है। आरोप है कि विभाग की ओर से उसका मानसिक उत्पीड़न कर पदभार ग्रहण करने की तिथि 25 फरवरी दर्ज कराई जा रही है। इसी कारण 18 माह बाद भी उसे वेतन नहीं मिला है। इसके चलते वह तनाव में हैं। कहा कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। युवती ने डीएम को पत्र भेज 20 फरवरी 2019 को पदभार लेने का प्रमाणपत्र देने की मांग की है। युवती ने मांग पूरी होने तक अनशन पर बैठे रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें