फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को उठा ले गया तेंदुआ

Thu, 30 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचाया है। बृहस्पतिवार की शाम शौच के लिए बाहर गई आठ वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। घटना यहां कसारदेवी के निकट गधोली गांव की है। अर्जुन राम की आठ वर्षीय पुत्री रीता देर शाम शौच के लिए बाहर आई थी, इसी बीच घात लगाकर बैठे तेंदुए ने बालिका पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर लोग बाहर आए, तब तक तेंदुए बालिका को ले गया था।  बालिका का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर  बरामद हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद डीएफओ एसआर प्रजापति और वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ था। अधिकारियों के आदेशों के बाद वन कर्मियों ने वहां पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें