फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जल, जंगल और जमीन की बुलंद आवाज थे गिर्दा

Sat, 22 Aug 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम में गिर्दा को श्रद्धांजलि देते लोग।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और जनसरोकारों को अपने गीतों से धार देने वाले प्रखर जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की 16वीं पुण्य तिथि पर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में उन्हें शिद्दत से याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि गिर्दा भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी कालजयी रचनाएं आज भी उत्तराखंड के हर जन-आंदोलन की रीढ़ हैं और उनमें पहाड़ की व्यथा पूरी शिद्दत के साथ साफ झलकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गिर्दा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इतुक नि लगा उदेख घुनन मुनई न टेक, जैंता एक दिन त आलो दिन य दुणी मैं आदि जन गीत गाए गए। कार्यक्रम के संयोजक और साहित्यकार नवीन बिष्ट ने कहा गिरीश तिवारी गिर्दा ने हमेशा उत्तराखंड राज्य में गरीब तबके की आवाज उठाई। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उनके लिखे गीत आज भी आंदोलनों में गाए जा रहे हैं। गिर्दा ने हमेशा राज्य के जल, जंगल, जमीन के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया। अध्यक्षता करते हुए रेवती बिष्ट ने कहा कि गिरीश तिवारी ने राज्य के हितों के लिए बिना डरे सड़कों पर संघर्ष किया। लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ आंदोलन को धार देते रहे। संचालन नीरज भट्ट ने किया। वहां ईश्वर जोशी, शिव दत्त पांडे, जीवन चंद्र, नारायण थापा, डॉ. दलीप बोरा, चंदन बोरा,नीरज पंत, भावना पांडे, अजयमित्र बिष्ट, शंभू राणा, आदि मौजूद रहे।
जनकवि गिर्दा को दी श्रद्धांजलि

बागेश्वर। उत्तराखंड के महान जनकवि, लोकगायक और सामाजिक चेतना के संवाहक गिरीश तिवारी गिर्दा की 16वीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब में उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों ने गिर्दा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेस क्लब के सचिव जगदीश उपाध्याय ने स्वर्गीय गिर्दा की जीवनी, उनके बहुआयामी साहित्य और उत्तराखंड के जनआंदोलनों में निभाई गई अग्रणी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन सिंह परिहार, उपाध्यक्ष हरीश नगरकोटी, वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा, पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष गणेश दत्त कांडपाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह खेतवाल, रमेश प्रकाश पर्वतीय, भेषज संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह जगाती, फड़ व्यवसायी कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन राम आदि मौजूद रहे।
जनकवि गिर्दा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी की ओर से माल रोड स्थित एक भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की 16वीं पुण्य तिथि मनाई गई। गिर्दा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहित्यिक और सामाजिक योगदान को याद किया गया। लोगों ने गिर्दा के विचारों और जनपक्षधर साहित्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वहां वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा, दयाकृष्ण कांडपाल, जगत रौतेला, अजयमित्र सिंह बिष्ट, हारिस मोहम्मद, बिशन दत्त जोशी, पूरन चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें