फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीआईसी लोधिया का भवन जर्जर

Wed, 18 Feb 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी लोधिया का मुख्य भवन जर्जर है और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जान खतरे में है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का शिष्टमंडल बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी और प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जीआईसी लोधिया का मुख्य भवन काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। परिसर में स्थित अन्य कई भवन भी जीर्णक्षीर्ण हो चुके है। बारिश के दौरान यहां कई कक्षा कक्षों की छत टपकने लगती है। खतरे के साए में रहकर छात्र- छात्राएं पढ़ाई करने और शिक्षक पढ़ाने को मजबूर हैं। इस बारे में अधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही विभाग, प्रशासन और शासन को ज्ञापन प्रेषित किए गए लेकिन समाधान नहीं हुआ। इंटर कॉलेज के पास प्राथमिक स्कूल हैं जहां नौैनिहालों के लिए पेयजल की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह लटवाल, जिपं सदस्य प्रतिनिधि आनंद सिंह कनवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी, भगवान रावल, कृष्ण बहादुर, अरविंद, जगदीश नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें