फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पानी की बूंद-बूंद को तरस रहा जीआईसी खुमाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक में शहीद चूड़ामणि के नाम से संचालित जीआईसी खुमाड़ में पिछले कई महिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि शनिवार को विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने और शौचालयों के उपयोग तक के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं रहा।
विज्ञापन

विद्यालय में 48 छात्र-छात्राए अध्ययनरत हैं। पानी की कमी के कारण मध्यान्ह भोजन योजना भी प्रभावित हो रही है। भोजन बनाने और बर्तन धोने के लिए पानी नहीं मिलने पर विद्यालय प्रशासन को बाजार से डिस्पोजेबल पत्तल खरीदकर बच्चों को भोजन परोसना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी छात्राओं और महिला के लिए है। शौचालयों में पानी नहीं होने से छात्राओं को मजबूरन विद्यालय परिसर के आसपास खुले स्थानों का सहारा लेना पड़ता है।
विद्यालय की ओर से पेयजल समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभागों को लिखित और मौखिक रूप से कहा गया। इतना ही नहीं 30 मई को हुए बहुउद्देशीय शिविर में भी इस संबंध में पत्र सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय में जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन तो है लेकिन उसमें नियमित जलापूर्ति नहीं है। वहीं विगत बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा कर्मियों के ठहरने पर टैंकर भेजा गया था, लेकिन उसके बाद कोई व्यवस्था नहीं है। अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जल निगम से विद्यालय में नियमित पेयजल आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
कई महीनों से विद्यालय में पेयजल समस्या बनी हुई है, संबंधित विभागों को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत करने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
मनोज कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य खुमाड़ इंटर कॉलेज
-
पेयजल लाइन में जो भी समस्या है उसे ठीक कराकर जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
महेंद्र कुमार, सहायक अभियंता जल निगम
-‐‐
प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर कम होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। विद्यालय में उत्पन्न समस्या को देखते हुए शनिवार को टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

महीप शर्मा, जूनियर इंजीनियर, जल संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें