फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी हेरिटेज भवन को एशियन डेवलपमेंट प्लान से जोड़ेंगे  

Mon, 22 Oct 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
राजीव रौतेला
विज्ञापन

ऐतिहासिक राजकीय इंटर कालेज हेरिटेज भवन को एशियन डेवलपमेंट प्लान के तहत लाकर यहां आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। इंटर कालेज के औचक निरीक्षण को पहुंचे आयुक्त कुमाऊं मंडल राजीव रौतेला ने बताया कि इसके लिए यहां आवश्यक मरम्मत कार्य की योजना भी बर्ना जाएगी। स्कूल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रधानाचार्य को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए।  

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने स्कूल हाल में लगे साइन बोर्ड को ठीक कराने, स्मृति चिन्हों में पॉलिश कराने के निर्देश दिए। पुस्तकालय की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बताया कि पुस्तकालय को विकसित करने और आधुनिक रूप देने के लिए सीएसआर मद से पहल की जाएगी। बाद में उन्होंने जीआईसी में आयोजित अल्पना प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, उप जिलाधिकारी विवेक राय, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी केके पंत, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एचबी चंद्र और विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा समेत शिक्षक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें