फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग में मलबा आने से चार घंटा ठप रहा यातायात

विज्ञापन
अल्मोड़ा घाट पनार में रोड को साफ करती जेसीबी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश से घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा आने से चार घंटे से अधिक समय तक यातायात ठप रहा। सड़क में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई लोग इस दौरान पहाड़ और मैदान को जाने वाले कई वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बारिश से घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा आ गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग में करीब चार घंटे यातायात ठप रहा। कई वाहन चालक, पर्यटक फंसे रहे जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर जेसीबी मौके पर पहुंची। जेसीबी की मद्द से सड़क में आए मलबा को हटाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। राष्ट्रीय मार्ग पर कई स्थानों पर पहाड़ी लगातार दरक रही है। इस सड़क में कई स्थानों में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार जल्द बनाने की मांग की है। सुरक्षा दीवारों का निर्माण न होने से बरसात के मौसम में यहां के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें