फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति से पूर्व जीजीआईसी प्रधानाचार्या नीलम नेगी हुई सम्मानित

विज्ञापन
रानीखेत जीजीआईसी में प्रधानाचार्या को सम्मानित करते ब्लाक प्रमुख हीरा रावत और अन्य। संवाद न्यू - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्या नीलम नेगी को सम्मानित किया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. डीसी पांडे की ओर से अपनी पत्नी स्व. प्रमिला पांडे की स्मृति में विद्यालय में हर साल छात्रवृत्ति के रूप में दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या नीलम नेगी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनके सम्मान में आयोजित समारोह मेें ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने प्रधानाचार्या नीलम नेगी के कार्यकाल को सराहनीय बताया। कहा कि शैक्षिक वातावरण तैयार करने के लिए प्रधानाचार्या को दो बार राज्य स्तरीय शैक्षिक पुरस्कार से नवाजा गया है। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश पांडे ने कहा कि उनकी दिवंगत बहन प्रमिला पांडे के नाम से विद्यालय में दो लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने अपने बहनोई प्रो. डीसी पांडे की ओर से यह घोषणा की। वहां क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पांडे, सुंदर लाल गोयल, जगदीश अग्रवाल, दीवान नेगी, नारायण सिंह, चंदन बिष्ट, दीपक उपाध्याय, अगस्त लाल, गोपाल देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें