फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी जलना रहा प्रथम

Sat, 10 Oct 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्लॉक के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मनवाया। विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी जलना प्रथम और जीआईसी शहरफाटक द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में भूपेंद्र सिंह बिष्ट, भानु प्रताप सतवाल, प्रिया रावत, करन मेलकानी, अमन सिंह बिष्ट, दीपा चिलवाल और अविरल डसीला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जीआईसी शहरफाटक के सागर कुंवर और जीआईसी जसकोट के अभिषेक बिष्ट ने पहला स्थान पाया। इनके अलावा प्रकाश आर्य, प्रियांशु तिवारी, खुशी डसीला और रिया टम्टा भी प्रथम रहे। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जूनियर वर्ग में राउमावि चायखान की बबिता आर्य और विद्या प्रथम, सीनियर वर्ग में जीआईसी बसंतपुर की काजल और करीना प्रथम रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट और जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बाल वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य शेफाली पांडे, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक शंकर सिंह मेहता, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजू मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश पांडे, उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला संयुक्त मंत्री तारा सिंह बिष्ट, जय श्री पोखरिया, गौरव तड़ागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें