फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्तायुक्त कार्य करवाएं अधिकारी : ममता

Sun, 03 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट-दूनागिरि मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट ने एडीबी के अधिकारियों को 24 जून को हुए समझौते के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य करने के निर्देश दिए।  मोटर मार्ग में सुधारीकरण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व में प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन


निर्माण समिति के सदस्य, क्षेत्र के प्रधान और एडीबी के अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण किया। ब्लाक प्रमुख ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही खुले कलमठों को 15 दिनों के अंदर स्लैब डालने के निर्देश दिए। उन्होंने नाली की सफाई और गड्ढे भरान का कार्य भी शीघ्र शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें