प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी को 124वीं जयंती पर याद किया गया। जिला पंचायत परिसर स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. धौनी के जीवन से लोगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
सालम समिति द्वारा आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने कहा कि धौनी द्वारा देश को आजादी दिलाने के साथ ही समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किए गए। धौनी के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के पहले अध्यक्ष के रूप में उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई। विशिष्ट अतिथि उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि समतामूलक समाज के निर्माण के लिए एक और संघर्ष की जरुरत है।
प्रभारी जिलाधिकारी जेएस नगन्याल ने स्व. धौनी के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की। इस अवसर पर कूर्मांचल एकेडमी की निदेशक स्व. मधु खाती को भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, विपिन जोशी कोमल, एएमए एमएल टम्टा, पीतांबर पांडे, प्रीति बिष्ट, केवल सती, दीवान आर्य, चंद्रमणि भट्ट, मनोज पवार, विशन बोरा, अमरनाथ रजवार, भगीरथ पांडे, लता तिवारी, गोपाल महरा, राधा बंगारी, राजेंद्र तिवारी, गिरीश मल्होत्रा, किरन साह, पुष्पा सती आदि मौजूद थे।
इधर राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से कुष्ठ निवारण केंद्र ढूंगाधारा में फल और मिठाई बांटी गई। सिकुड़ा बैंड तिराहे पर स्व. धौनी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में धौनी के पौत्र भूपेंद्र नेगी, ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी, गिरीश जोशी, श्याम कुटौला, दीप सनवाल, भगवती परिहार, बसंत तिवारी, हीरा बिष्ट, हरिता नेगी, नर राम, करन सिंह, वीर सिंह, गोविंद सिंह, कुंवर सिंह, लाल साह, लक्ष्मी देवी, विरखा सिंह, पदी राम आदि ने भाग लिया।