द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के ग्राम पंचायत गवाड़ में रामलीला मंचन का शुभारंभ पूर्व गाइड मास्टर रमेश चंद्र पांडे ने किया। रामलीला के पहले दिन नटी-सूत्रधार प्रवेश, रावण की तपस्या, वरदान प्राप्ति और कैलाश पर्वत उठाने जैसे प्रसंगों का मंचन हुआ। रावण के अत्याचार, देवताओं की स्तुति, राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ और राम के जन्म प्रसंग भी दिखाए गए।
मंचन में रुचि पांडे (नारद), भावना अधिकारी (मोहिनी) और हिम्मत सिंह अधिकारी (शिव) ने भूमिकाएं निभाईं। नवीन चंद्र पांडे रावण, किशन कुमार कुम्भकर्ण, गिरीश राम दशरथ और दीक्षा पांडे विष्णु बने। दिव्यांशु पांडे ने हारमोनियम और भास्कर पांडे ने तबले पर संगत दी। यहां ग्राम प्रधान सपना आर्या, रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोज पांडे, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष तारा सिंह बिष्ट, प्रचार सचिव संतोष अधिकारी आदि मौजूद थे।