फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों और रास्तों से हटाकर भूमिगत कराएं लाइनें : वर्मा

Wed, 19 Mar 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने नगर पंचायत सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जल संस्थान से रास्तों और नालियों से पानी की लाइन को हटाकर भूमिगत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष ने विकास, पशुपालन, विद्युत विभाग, जल संस्थान, पूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ऊर्जा निगम से झूलते तारों को व्यवस्थित करने, पूर्ति विभाग से पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाने, पशुपालन विभाग से लावारिस पशुओं के टैग की जांच कर संबंधित स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने, सिंचाई विभाग से नगर पंचायत क्षेत्र की नहरों की सफाई करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि नगर के लोगों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करने से नगर की समस्याओं में कमी आएगी। सभासद अंकित जोशी ने विद्युत और पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, प्रदीप गुरुरानी ने रास्ते और सिंचाई नहरों का निर्माण कराने, शुभम भैसोड़ा ने नियमित कूड़ा निस्तारण, लावारिस और जंगली जानवरों से निजात दिलाने और बबीता नेगी ने वार्ड में पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में ईओ अनुज कुमार, सिंचाई विभाग के एई प्रकाश पुनेठा, एसआई उमेश रजवार, पशुपालन विभाग की डॉ. नेहा जलाल, जल संस्थान के जेई नीरज सिंह बिष्ट, पूर्ति विभाग के दिवाकर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें