फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा वाहन का ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से हादसा टला

विज्ञापन
अल्मोड़ा के एलआर साह मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त कूड़ा वाहन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। व्यस्ततम एलआर साह मार्ग पर शुक्रवार को दिन में नगर पालिका के कूड़ा वाहन (डंपर प्लेसर) का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए शगुन कांप्लेक्स के पास वाहन को दीवार और नाली की ओर टकरा दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के चलते करीब बीस मिनट तक यह मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार दिन मेें करीब साढ़े दस बजे एलआर साह मार्ग पर शिखर तिराहे की ओर पालिका का कूड़ा वाहन (डंपर प्लेसर) आ रहा था, लेकिन डंपर कूड़ादान ठीक तरीके से फिट नहीं हो पाया था। इससे वाहन असंतुलित होने लगा और ब्रेक नहीं लगे। ऐसे में चालक सत्य प्रकाश रावत ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन चलाने के साथ ही चिल्लाकर लोगों को मार्ग से हटने को कहा। उसने वाहन को शगुन कांप्लेक्स के पास दीवार और नाली से टकरा दिया। जिससे वाहन रुक गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें