मंगल मूर्ति संगठन ने गरुड़ में निकाली गणेश शोभायात्रा।
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। मंगल मूर्ति संगठन ने गणेश चतुर्थी पर गरुड़ बाजार में गणपति बाबा मोरिया के जयकारों के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली। राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की। मंगल मूर्ति संगठन की ओर से हर रोज भंडारा लगाया जाएगा।
पिता की स्मृति में ऐंठानी ने लगाया भंडारा
गरुड़ (बागेश्वर)। गणेश चतुर्थी पर बागेश्वर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी ने अपने पिता मंगल सिंह ऐठानी की स्मृति में कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली में भंडारा आयोजित किया। पुजारी राजेंद्र तिवारी ने मंदिर में पूजा अर्चना कराई। वहां पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद