पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली अल्मोड़ा और भतरौजखान में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
अल्मोड़ा में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली अल्मोड़ा और भतरौजखान में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की ओर से दो युवकों गौरव सिंह बिष्ट और दीपक सिंह बिष्ट निवासी अल्मोड़ा को कार से स्मैक की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कोतवाली पुलिस को गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
वहीं भतरौंजखान पुलिस ने पिछले बीते 26 दिसंबर को चार आरोपियों जावेद हसन, मो. हसनैन, दिवावर हुसैन और आसिफ निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश को 75 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।