फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने एक माह में गंगा जल बेच कर 1800 कमाए

विज्ञापन
अल्मोड़ा के पोस्ट ऑफिस से गंगा जल खरीदता एक व्यक्ति। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सावन के महीने में अमूमन लोगों को पूजा पाठ, शिव जलाभिषेक के लिए गंगा जल की जरूरत पड़ती है लेकिन कई बार गंगा जल उपलब्ध न होने पर लोग परेशान रहते हैं। गोमुख का गंगाजल लोग अपने नजदीकी डाकघर से प्राप्त कर सकते है। सावन माह में गंगा जल की मांग बढ़ गई है। प्रधान डाकघर अल्मोड़ा ने जुलाई में गंगाजल बेचकर 1800 रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

हिंदू मान्यताओं में गंगाजल पवित्र माना जाता है। लोग गंगाजल को सालों तक घरों में सुरक्षित रखते हैं। धार्मिक अनुष्ठान और मांगलिक कार्यों में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। देव डांगरों को स्नान आदि कराने में भी गंगाजल प्रयोग में लाया जाता है। हरिद्वार, गंगोत्री, ऋषिकेश आदि तीर्थ स्थलों पर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु वापसी में अपने साथ डिब्बों या बोतलों में गंगा जल भरकर लाते हैं।
पिछले कुछ समय से कोराना संक्रमण के चलते कुछ लोग तीर्थयात्रा पर नहीं जा सके ऐसे लोगों समेत कई अन्य लोगों के पास गंगा जल नहीं है। सावन माह में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। अल्मोड़ा डाक मंडल गंगा जल आपके द्वार योजना के तहत गंगा जल बेच रहा है। प्रधान डाकघर अल्मोड़ा में जुलाई में 480 गंगाजल की बोतलें आई थीं। अल्मोड़ा प्रधान डाकघर में 48 बोतल और रानीखेत डाकघर में 12 बोतलों की बिक्री हुई। गंगा जल की बिक्री से जुलाई में 1800 रुपये की कमाई हुई। 250 मिली लीटर गंगाजल की बोतल की कीमत सिर्फ 30 रुपये है। कम कीमत में गंगाजल मिलने से लोग इसे हाथों हाथ खरीद रहे हैं। सुंदर दिखने वाली गंगा जल की बोतल पूरी तरह से सील है। सावन के पवित्र माह में गंगाजल की मांग काफी बढ़ गई है। सावन माह में अधिक बिक्री के चलते बड़ी मात्रा में गंगाजल मंगाया गया है।
विज्ञापन

शाखा, उप डाकघरों में भी मिलेगा गंगा जल
अल्मोड़ा। दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोगों की मांग पर अल्मोड़ा डाक मंडल गंगाजल उपलब्ध करा रहा है। दूरस्थ क्षेत्र के लोग गंगा जल की मांग अपने नजदीकी शाखा डाकघर या फिर उप डाक घर में दे सकते हैं। डाक विभाग मांग के अनुसार उपभोक्ता की सुविधा के अनुसार उसके नजदीकी शाखा डाकघर या फिर उप डाक घर में गंगा जल उपलब्ध कराएगा। संवाद
गोमुख का गंगाजल प्रधान डाकघर में उपलब्ध है। मांग पर संबंधित व्यक्ति के निकटवर्ती शाखा डाक घर या उप डाकघरों में भी इसे उपलब्ध कराया जाता है। सावन में गंगा जल की मांग अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहती है। लोगों की मांग के अनुसार गंगा जल मंगाया जाता है।
विज्ञापन

ललित जोशी, डाक अधीक्षक, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें