भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार शाम को रामगंगा नदी के तट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमे कोरोना नियमों के कारण कम ही श्रद्धालु आमंत्रित किए गए थे।
आयोजक मंडल के कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने कहा कि यहां पर प्रतिवर्ष गंगा आरती का आयोजन भव्य रूप से किया जाता रहा है। भविष्य में यहां पर गंगा माता का मंदिर और स्नान आदि के लिए घाट का निर्माण होना है। यह मामला शासन-प्रशासन स्तर पर लंबित है।
कोरोना के चलते गंगा आरती में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया और गंगा आरती की गई, जिसमे नियमों के पालन का समुचित ध्यान रखने का प्रयास किया गया।
गंगा आरती में नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, आयोजक कुबेर सिंह कड़ाकोटी, बालम सिंह बिष्ट, बीएस मेहता, लक्ष्मी दत्त नैलवाल, बालम सिंह नेगी, लीला बिष्ट, दीपा गोस्वामी, कमला रावत, मीना उप्रेती, मीना भारती आदि ने भाग लिया।