फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्को में छाया रानीखेत उपमंडल का लाल, पावर लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
दिल्ली एअरपोर्ट पर वेटलिफ्टर गणेश पाठक का स्वागत करते स्थानीय लोग। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मास्को (रूस) में संपन्न वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रानीखेत उपमंडल के निरकोट (भिकियासैंण) गांव के रहने वाले हाल निवासी दिल्ली के 40 वर्षीय पावर लिफ्टर गणेश चंद पाठक ने देश की ओर से गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। 90 से अधिक किग्रा भार वर्ग में उन्होंने 17 देशों के खिलाड़ियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली लौटने पर स्थानीय लोगों ने पाठक को फूल मालाओं से लाद दिया। उनके इस प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गणेश चंद्र पाठक का पैतृक गांव रानीखेत उपमंडल के अंतर्गत भिकियासैंण ब्लॉक के जालली मासी निरकोट गांव में है। मास्को में वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक हुआ था। जिसमें 17 देशों के पावर लिफ्टरों ने भाग लिया। गणेश ने मास्टर्स कैटेगिरी के 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में यह गौरव हासिल किया है। वह पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रहे हैं।
उन्होंने 90 किलो से अधिक भार वर्ग में 490 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पहाड़ के इस लाल को मॉस्को में स्वर्ण पदक मिलने पर उनके पैतृक गांव निरकोट के साथ-साथ ही उत्तराखंड़ में खुशी की लहर है। पाठक के सहयोगी मोहन जोशी का कहना है कि गणेश चंद प्रतिदिन जिम में चार से पांच घंटे तक वर्कआउट करते हैं। हरीश जोशी, राहुल राणा, महेश पाठक, गिरीश पाठक, तरुण, प्रेम चंद्र पाठक आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें