फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी सभा स्थल का सुंदरीकरण शुरू

Thu, 17 Mar 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गांधी सभा स्थल का सुंदरीकरण शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वर्षों से उपेक्षित गांधी सभा स्थल लक्ष्मेश्वर मैदान जल्द शहीद स्मारक के रूप में विकसित होगा। ग्रामीण सेवा विभाग ने 20 लाख रुपये की लागत से मैदान के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। आगामी दो माह में काम पूरा हो की उम्मीद है। स्वतंत्रता पूर्व तक शहर के लक्ष्मेश्वर मैदान में सभाएं हुआ करती थीं। आजादी आंदोलन के दौरान कुमाऊं भ्रमण पर आए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 20 जून 1929 को इसी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित कर स्वतंत्रता की अलख जगाई थी।
विज्ञापन


आजादी के बाद से यह स्थल उपेक्षित था। जिस स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रपिता ने सभा को संबोधित किया था वहां पर छोटा सा स्मारक हालांकि बनाया गया है पर मैदान के संरक्षण के लिए कोई काम नहीं हुआ। संस्कृति विभाग द्वारा ऐतिहासिक स्थल को शहीद स्मारक के रूप में विकसित करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर सरकार ने पिछले साल 20 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए थे।

संस्कृति विभाग ने यह धनराशि निर्माण एजेंसी ग्रामीण सेवा विभाग को हस्तांतरित कर दी थी। ग्रामीण सेवा विभाग ने गांधी सभा स्थल को शहीद स्मारक के रूप में विकसित करने को निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष कौशिक ने बताया कि दो माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें