फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कुटिया में तोड़फोड़ मामले की जांच शुरू

Wed, 03 Oct 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ताड़ीखेत की ऐतिहासिक गांधी कुटिया में तोड़फोड़ करने और वहां गंदगी करने का मामला तूल पकड़ गया है। यूथ कांग्रेस ने एक सप्ताह के भीतर मामले में दोषियो के खिलाफ सार्थक कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इधर कई जनप्रतिनिधियों ने भी घटना को निंदनीय बताया है। उधर, तहसीलदार के निर्देश के बाद उपराजस्व निरीक्षकों की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर की सुबह कुटिया में बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे कांग्रेसियों ने जब कुटिया मे तोड़फोड़ और गंदगी देखी तो वह लोग बिफर पड़े। ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ यहां राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कुटिया में अराजक तत्वों ने 50 हजार रुपये की क्षति पहुंचाई है। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद तहसीलदार ने जांच के लिए उप राजस्व निरीक्षकों की टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उप राजस्व निरीक्षक उमेश चंद्र सिंह नयाल और प्रदीप बिजल्वाण ने ताड़ीखेत जाकर कुटिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों ने अंदर गंदगी की हुई है। दरवाजे, जालियां और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इधर जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे, सिमोली के प्रधान बचे सिह ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के स्मारकों की सुरक्षा का दायित्व सभी का है। यूथ कांग्रेस विस अध्यक्ष अभिषेक बिष्ट ने एक सप्ताह के भीतर सार्थक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें