आर्मी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन भी बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। गांधी और रमन हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. अरुनव पटनायक ने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए शिक्षा जरूरी है।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गाए गए सामूहिक गीत से हुई। इसके बाद नृत्य नाटिका, बालिका नृत्य, अंग्रेजी, गीत, बालकों द्वारा प्रस्तुत अंग्रेजी नाटक और गीत ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। आर्केक्ट्रा की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर सालभर शैक्षिक समेत अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वाद-विवाद की विजेता अंजिला तिवारी, नीरज सिंह, युक्ता त्रिपाठी, अंकिता डसीला, क्विज के विजेता शिवम् गोस्वामी, सिरमन सचदेवा, सूरज सिंह, सौरभ सिंह पुरस्कृत हुए।
सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार वसुंधरा बिष्ट, अंजलि राना, भारती जोशी, रिया नेगी, रिद्धि भगत, शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रिया कांडपाल, भावना, गणेश, ज्योति धानक, दसवीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल अनूप कुमार, दिगंबर बोहरा, गौरव कफलिया, गायत्री बेरी, रिया नेगी, रिया सिंह, संगीता मेहता, सौम्या लोहनी, बारहवीं के टापर एकता बिष्ट, सचिन जोशी, कल्पना कफलिया, सुक्रित साह आदि को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने स्कूल में शैक्षिक वातावरण बनाने में सभी से सहयोग का आह्वान किया। समापन अवसर पर शिक्षिका परवीन हामिद ने सभी का आभार जताया। संचालन वत्सल, अनूप, नेहा, शिवांश ने किया।