फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलघोंटू से पीड़ित बालिका को अल्मोड़ा अस्पताल में किया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गलघोंटू से पीड़ित बागेश्वर से रेफर बालिका को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया है। बालिका को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। पीड़िता को बीते दिन गंभीर हालत में बागेश्वर से हायर सेंटर रेफर करने के बाद यहां लाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड के सिमखेत निवासी पांच वर्षीय हर्षिता पुत्री हरीश सिंह को दो दिन पूर्व बागेश्वर के जिला अस्पताल में गलघोंटू बीमारी के लक्षण पाए जाने पर भर्ती किया गया था। अस्पताल में बालिका की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया। उसे यहां जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत ने बालिका का प्राथमिक उपचार कर आइसोलेट करवाया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें