फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंताओं के रिक्त पदों पर जल्द मिले पदोन्नति

विज्ञापन
शुक्रवार को अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे लोनिवि के डिप्लोमा इंजीनि? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डिप्लोमा इंजीनियरों के शिष्टमंडल ने प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आठ सूत्री मांगों का निस्तारण न होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग में सहायक अभियंता के 60 पद रिक्त चल रहे हैं। जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 39 प्रभारी सहायक अभियंताओं के नियुक्त प्रकरण भी लंबित हैं। 2016 से कनिष्ठ अभियंताओं को एई के पदों पर पदोन्नति नहीं मिली है। लंबे समय से सहायक अभियंता और उच्चाधिकारियों के दायित्वों का निर्धारण नहीं किया जा रहा है। मांग की कि विकास कार्यों का 90 फीसदी भुगतान उच्चाधिकारियों के निरीक्षण और टिप्पणी के बाद ही होना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हिमांशु भट्ट, सचिव एसएस डंगवाल, जेसी पांडे, केएन सती, मंडलीय मंत्री संजय नयाल, पीपी गोस्वामी, पीएस रौतेला, कैलाश रौतेला, किशोर पटवाल, पूजा बिष्ट, गजेंद्र किरौला, हरीश कनवाल, दीप चौधरी, हरीश मर्तोलिया, जीएस मनराल, डीपी वर्मा, कमल जोशी, प्रदीप जोशी, दीप पांडे, गोविंद जोशी, एलएम वर्मा, राजेंद्र गिरि, ललित मोहन बिष्ट, सुकीर्ति राठौर आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें