फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मलबा आने से फंसी शव यात्रा... चार घंटे तक जेसीबी मशीन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते बृहस्पतिवार की रात हुई भारी बारिश के कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे से जुड़ने वाला चौसाला-चिल-कुचेली-तड़कोट-गुणादित्य लिंक मोटर मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया। इसके चलते शुक्रवार सुबह एक बेहद अमानवीय और दर्दनाक स्थिति देखने को मिली जब चिल गांव की एक दिवंगत महिला के अंतिम संस्कार के लिए चुरानी घाट जा रही शव यात्रा रास्ते में आए मलबे के कारण घंटों फंसी रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध होने के कारण शव यात्रा आगे नहीं बढ़ पा रही थी। धौलादेवी की ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना दी और मौके पर जेसीबी मशीन भेजने का अनुरोध किया।
आरोप है कि करीब चार घंटे तक प्रशासन की ओर से कोई मशीन या मदद मौके पर नहीं पहुंची। इस लचर व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को सड़क पर ही रखकर प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने जताई नाराजगी, सुधारीकरण की मांग
ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ने सरकार और प्रशासन की इस घोर लापरवाही पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह संवेदनहीन और लापरवाह बना हुआ है। चिल-कुचेली-तड़कोट-गुणादित्य मोटर मार्ग की स्थिति लंबे समय से बदहाल है जिससे स्थानीय लोगों को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस मार्ग के शीघ्र सुधारीकरण और बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी को ऐसी परिस्थितियों से न गुजरना पड़े।

कोट
कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर हमने तत्काल लोक निर्माण विभाग को सूचित कर दिया था। इसके बाद पीडब्लूडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से मार्ग से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई। - विनीत पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें