फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में बार-बार बिजली कटौती से कामकाज प्रभावित

Mon, 16 Jun 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती से व्यवसाय सहित कई अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने हर रोज हो रही बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में हर रोज 10 से 15 बार बिजली की कटौती हो रही है। इससे पानी पंप नहीं हो पा रहा है और कई स्थानों पर पेयजल की दिक्कत हो रही है। बिजली कटौती से स्याल्दे मुख्यालय, देघाट बाजार, बाजखेत, चित्तौडखाल, इक्कूखेत, सराईखेत और अन्य स्थानों पर व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हर रोज हो रही बिजली कटौती से 95 ग्राम पंचायतों की 30 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी हो रही है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी का कहना है कि बार-बार हो रही बिजली कटौती से आटा चक्की , जन सेवा केंद्र, आइसक्रीम सहित अन्य व्यवसाय चौपट हो गया है। उत्तराखंड संघर्ष विकास समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा का कहना है कि बिजली कटौती के कारण पेयजल की पंपिंग नहीं हो पा रही है। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट कोट
खराब मौसम आंधी-तूफान के कारण कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू हो इसके पूरे प्रयास किए जाते हैं।
हिमांशु गोस्वामी, जेई ऊर्जा निगम स्याल्दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें