फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अगस्त क्रांति दिवस पर निकलेगी स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा निकालेगी। नंदादेवी परिसर से शुरू होने वाली यात्रा का समापन महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ होगा। संगठन ने इस साल यात्रा को अधिक व्यापक और जनभागीदारी वाला बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के गांधी पार्क में हुई बैठक में यात्रा की रूपरेखा तय की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा के मुख्य संयोजक कमलेश पांडे ने बताया कि इस बार सम्मान यात्रा में अल्मोड़ा जिले के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यात्रा मुख्य बाजार, लोहा शेर और माल रोड होते हुए गुजरेगी। कार्यक्रम संयोजक कुमाऊं केसरी बद्रीदत्त पांडे के पौत्र कर्नल रविंद्र पांडे ने बताया कि यात्रा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया है। इससे नई ताकि पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और सेनानियों के योगदान से जुड़ने का मौका मिलेगा। सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और शहर के गणमान्य नागरिकों को भी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक का संचालन संगठन के जनपद अध्यक्ष भारत पांडे ने किया। इस दौरान कैलाश वर्मा, राजेंद्र सिंह गैलाकोटी, किशन चंद जोशी, विनय कुमार पांडे, बद्री पांडे, शिवेंद्र गोस्वामी, पुष्पा गैलाकोटी, बिपिन चंद्र जोशी, पार्वती बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें