फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य खुफिया एजेंसी ने फर्जी प्रमाणपत्र लाने वाले तीन मुन्ना भाई दबोचे

विज्ञापन
शारीरिक नापजोख से गुजरते दौड़ में सफल युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना की ओपन भर्ती रैली में सेना की खुफिया एजेंसी भी नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को अल्मोड़ा जिले के चार तहसीलों की भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्र लेकर भर्ती होने का ख्वाब लेकर पहुंचे तीन युवाओं को सैन्य खुफिया एजेंसी ने पकड़ लिया। तीनों ने यूपी से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाए थे। पिथौरागढ़ एजेंसी के अधिकारियों ने प्रमाणपत्रों जब्त करके तीनों को चेेतावनी देकर छोड़ दिया है। इस मामले में कहीं रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

रानीखेत के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में एआरओ पिथौरागढ़ की तरफ से ओपन भर्ती रैली चल रही है। भर्ती रैली में दलालों और फर्जी प्रमाण पत्रों पर पैनी नजर रखने के लिए सेना की खुफिया एजेंसी भी मुस्तैद है। शुक्रवार को अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट, सोमेश्वर, जैंती और भनोली तहसीलों के नौजवानों की भर्ती हुई।
सुबह प्रमाणपत्रों की जांच हुई, खुफिया सूत्रों ने बताया कि तीनों युवकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों में दर्ज जन्मतिथि और प्रमाणपत्र जारी करने की तिथि में अंतर पाया गया। तीनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवकों ने फर्जी प्रमाणपत्र लाने का जुर्म कुबूल लिया। अधिकारियों ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचे युवक सोमेश्वर, जैंती और भनोली तहसीलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सेना का हिस्सा बनने को दौड़े 1680, 395 पास
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट, सोमेश्वर, जैंती और भनोली तहसील के युवकों ने देश सेवा का जज्बा लेकर दौड़ लगाई। 1680 युवकों में से 395 युवकों ने दौड़ में सफलता पाई। शनिवार बागेश्वर, कांडा तहसीलों के युवा भर्ती रैली में दौड़ लगाएंगे।
भर्ती के लिए पहुंचे सैकड़ों युवाओं के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। इसके बाद 1680 युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला। दौड़ में 395 नौजवानों ने सफलता पाई। शारीरिक नापजोख और फिर से प्रमाणपत्रों की जांच की गई। भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि भर्ती के लिए 1850 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें