फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपाई कर रही चार महिलाओं को लगा करंट, घायल

Fri, 30 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मैहलचौरा में हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से रोपाई कर रही चार महिलाओं को करंट लग गया। चारों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से नीचे गिरे तार में अचानक करंट आने से यह घटना हुई। अगर करंट अधिक तीव्र होता तो महिलाओं की जान को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मैहलचौरा में कविता देवी (25) पत्नी ललित सिंह, गीता भंडारी (18) पुत्री अमर सिंह, मनीषा बिष्ट(20) पत्नी दान सिंह और पार्वती देवी (65) पत्नी गोपाल सिंह खेत पर रोपाई कर रही थीं।

इस दौरान ऊपर से गुजर रही लाइन में हुई ट्रिपिंग के बाद खेत में पहले से गिरे विद्युत तार में करेंट आ गया। इससे महिलाएं झुलस गई। इन महिलाओं को 108 एंबुलेंस से सीएचसी चौखुटिया लाया गया। चिकित्सक डॉ. विवेक पंत ने बताया कि तीन महिलाओं की स्थिति ठीक है जबकि एक महिला को रेफर करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल चारों की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खेतों के बीच तीन दिन से तार गिरा था, जिसके बारे में विभाग को भी बताया गया था, लेकिन लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि रोपाई के दौरान महिलाएं चप्पल खोलकर खेतों में गई थी और तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गई।

इधर, राजस्व उप निरीक्षक ने इस बाबत प्रभावित महिलाओं और अन्य लोगों से बातचीत के बाद बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।        

गांव के लोगों में भारी रोष      

घटना के बाद मेहलचौरा के ग्रामीणों में खासा रोष है। लोगों का कहना था कि विद्युत विभाग की लापरवाही से उनके गांव की महिलाएं करेंट के चपेट में आई हैं। गांव के बहादुर सिंह, माधोसिंह आदि का कहना था कि यदि तीन दिन से नीचे गिरे तार को पहले ही ठीक कर लिया जाता तो यह नौबत नहीं आती। ग्रामीणों ने इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें