फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-10 : चार टीमें अगले चक्र में पहुंची

Mon, 17 Jun 2024 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरा डूंगरी मैदान में योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जारी
विज्ञापन


अल्मोड़ा। नगर के हीरा डूंगरी मैदान में आयोजित योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में मां नंदा सेवन, शैली सेवन ए, ब्लूबर्डस सेवन और रॉयल राजपूत ए की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पहला मैच मां नंदा सेवन और सेवन स्टार्स के बीच खेला गया। मां नंदा सेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में सेवन स्टार्स की टीम 51 रन ही बना सकी। मां नंदा सेवन ने 28 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच शैली सेवन ए और लाला सेवन के बीच हुआ। शैली सेवन ए पहले खेलते हुए 10 ओवर में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाला सेवन की टीम महज सात रन में सीमट गई। शैली सेवन ए ने आसनी से यह मैच 113 रन से जीत लिया। तीसरा मुकाबला जय श्री राम सेवन और ब्लूबर्डस के बीच खेला गया। पहले खेलते हुुए जय श्री राम सेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 42 रन बनाए। ब्लूबर्डस की टीम ने 11 गेद शेष रहते दो विकट से मैच जीता। अंतिम मैच बुरांश सेवन और रॉयल राजपूत ए की टीमों के बीच हुआ। पहले खेलते हुए बुरांश सेवन की टीम ने 10 ओवर में 55 रन बनाए। जबाव में रॉयल राजपूत ए ने लक्ष्य का पीछा कर चार विकेट से मैच जीत लिया। गिरीश धवन ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर सौरभ वर्मा, करण शैली, कुणाल, मुकेश नेगी, भुवन तिवारी, भानु तिलारा, हेम तिवारी, अंकित पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें