अल्मोड़ा। जीआईसी कमलेश्वर में स्वास्थ्य विभाग की ओर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और एनीमिया-थैलेसीमिया स्क्रीनिंग शिविर आयोजित हुआ। पीएचसी हवालबाग की आरकेएसके काउंसलर पिंकी भोज ने 87 छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की। काउंसलर ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के बारे में जागरूक किया। इस दौरान हुई स्क्रीनिंग के दौरान तीन छात्र और एक छात्रा नेस्टरोफ्ट पॉजिटिव पाए गए।
कार्यक्रम के दौरान हुई काउंसलिंग में छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं, स्वच्छता और सैनेटरी नैपकिन के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। जिला अस्पताल की एक्शन ऑन बर्थ डिफेक्ट्स परियोजना की टीम ने 18 विद्यार्थियों की एनीमिया और थैलेसीमिया स्क्रीनिंग की। जांच में चार छात्र और दो छात्राएं एनीमिक मिले। वहीं तीन छात्र और एक छात्रा नेस्टरोफ्ट पॉजिटिव पाए गए। इनका रक्त नमूने एचपीएलसी परीक्षण के लिए भेजे गए। वहां प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल, काउंसलर भगवती भट्ट, जितेंद्र रिखाड़ी, रेणुका जोशी, सवित जनौटी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. इंद्रा बिष्ट आदि मौजूद रहे।