फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में चार विशेषज्ञों ने संभाला कार्यभार, तीन कार्यमुक्त

Fri, 20 Jun 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में स्थानांतरित होकर आए चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहां से स्थानांतरित तीन विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यमुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि फॉर्माकोलॉजी विभाग में प्रो. डॉ. संजय गौड़, फिजियोलॉजी में प्रो. डॉ. अनंत नारायण, पैथोलॉजी में डॉ. नवीन थपलियाल और ईएनटी विभाग में प्रो. भावना पंत ने कार्यभार संभाल लिया है। एनाटॉमी विभाग के डॉ. एके. सिंह, फिजियोलॉजी के प्रो. वीरेंद्र कुमार द्विवेदी और पैथोलॉजी विभाग के प्रो. विनय कुमार का स्थानांतरण हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें