फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज की चार बस सेवाएं ठप, ठंड में भटक रहे यात्री

Tue, 09 Jan 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज की चार सेवाओं का संचालन ठप होने से यात्री परेशान रहे। बस नहीं चलने से यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा। ठंड के मौसम में यात्री बस के लिए स्टेशन पर भटकते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को रोडवेज की लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, टनकपुर सहित सायंकालीन देहरादून सेवा का संचालन ठप रहा। दिल्ली, बेतालघाट, टनकपुर आदि स्थानों को जाने वाले यात्री स्टेशन पर बस के लिए भटकते रहे। बस नहीं मिलने पर कई यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी लमगड़ा और बेतालघाट के लोगों को हुई। इन क्षेत्रों से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज एकमात्र सेवा है लेकिन उसका संचालन ठप रहने से लोगों को टैक्सी में महंगा किराया चुकाकर हल्द्वानी तक सफर करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

कोट
चालकों की कमी से बसों का संचालन स्थगित रहा। चालक मिलने पर संचालन संभव है।
- राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें