फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल के साथ ग्राम प्रहरी सहित चार धरे

विज्ञापन
गुलदार की खाल के साथ युवक गिरफ्तार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तेंदुए की खाल के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार किया है। युवक स्कूटी से खाल को बेचने ले जा रहे थे। पकड़े गए युवकों में एक युवक सोमेश्वर में ग्राम प्रहरी और दूसरा बागेश्वर महाविद्यालय में छात्रनेता है। एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी बृजभूषण गुरुरानी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि स्कूटी (यूके/02/6664) से दो युवक बागेश्वर से सोमेश्वर के दो युवकों को तेंदुए की खाल बेचने आ रहे हैं। इस पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कंट्रीवाइड स्कूल के पास से बागेश्वर के मंडलसेरा निवासी दीपक मलड़ा पुत्र किशन मलड़ा, तल्ला उड़खोली, बैजनाथ निवासी मनोज बचखेती पुत्र तारा दत्त बचखेती, फल्यॉ अजुर्न राठ सोमेश्वर निवासी चंदन सिंह पुत्र भवान सिंह और बसंत लाल पुत्र हरि राम निवासी अमखोली ताकुला के कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की।
टीम ने आरोपियों के खिलाफ धारा 2/9/39/49बी/51/57 वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को भी सीज कर दिया है। बताया कि तेंदुए की खाल की लंबाई चार फीट आठ इंच और चौड़ाई दो फीट दस इंच है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवकों में चंदन सिंह सोमेश्वर में ग्राम प्रहरी और मनोज बचखेती हाल ही में बागेश्वर महाविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में विवि प्रतिनिधि चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टीम में ये रहे शामिल
टीम में उनि मोहन सिंह सोन, उनि हरीश मेहर, का. दीपक खनका, का. मनमोहन सिंह, का. दिनेश नगरकोटी, एसओजी अल्मोड़ा, का. श्रवण कुमार सैनी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें