अल्मोड़ा। अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर अग्निशमन विभाग ने चार और प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए। अब तक अग्नि सुरक्षा के मानका पूरे नहीं करने पर जिले में 40 संचालकों को नोटिस जारी हो चुके हैं।
सोमवार को फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम ने जागेश्वर स्थित आरतोला स्थित पार्किंग, होटल और रेस्टोरेंट मेें अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकासी, बिजली व्यवस्थाओं और अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास व्यवस्था, बिजली व्यवस्था और अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच की। जांच में अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं करने पर चार प्रतिष्ठान स्वामियों को मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। फायर सर्विस कर्मियों ने प्रतिष्ठान संचालकों और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और आपात स्थिति में बचाव के तरीके बताए।
सीएफओ नरेेेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संचालकों से मानकों का पालन करने की अपील की है।