फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम अल्मोड़ा डिपो को चार नई बसें मिलेंगी

Thu, 24 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो को चार नई बसें जल्दी मिलने जा रही हैं। चार नई बसें आने पर रोडवेज के बेड़े में 56 बसें शामिल हो जाएंगी। नई बसें मिलने से कुछ नए रूटों में बस सेवा संचालित होने की उम्मीद हैं। डिपो में चालकों की भारी कमी बनी हुई है। इस कारण विभिन्न रूटों पर बस सेवाएं संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं।

 
उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो में वर्तमान में 52 बसों का बेड़ा है। परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक डिपो को चार नई बसें जल्द मिलने वाली हैं। चार नई बसें मिलने पर डिपो में 56 बसें हो जाएंगी लेकिन वर्तमान में  डिपो में चालकों की भारी कमी बनी हुई है। डिपो में करीब 40 चालक और 15 परिचालकों के पद खाली चल रहे हैं। चालकों की भारी कमी के कारण बस सेवाएं संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं। कई रूटों में केमू की बसें भी नहीं चलती। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन जीप और टैक्सियों में महंगा किराया चुकता कर सफर करना पड़ता है। कई रूटों पर बस सेवा संचालित नहीं होने से निगम को राजस्व का घाटा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
डिपो में चालकों की भारी कमी बनी हुई है। डिपो को 40 चालक और 15 परिचालकों की जरूरत है। इस संबंध में परिवहन निगम मुख्यालय को सूचना दे दी है। चालकों और परिचालकों की कमी दूर होने पर बंद पड़ी रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी जाएंगी।
विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें