फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस लाख से होगा पांच खेल मैदानों का विस्तार

Mon, 12 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ताड़ीखेत और भिकियासैंण ब्लाक के अंतर्गत चालीस लाख रुपये से पांच स्थानों पर खेल मैदानों का विस्तारीकरण होगा।
विज्ञापन


निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने यह धनराशि ग्रामीण निर्माण विभाग भिकियासैंण को अवमुक्त कर दी है। जिले के खेल मैदानों के अभाव के बारे अमर उजाला ने अभियान चलाया हुआ है।

मालूम हो कि गत 24 अगस्त को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भिकियासैंण और ताड़ीखेत ब्लाक के अंतर्गत पांच स्थानों पर खेल मैदानों के विस्तार की घोषणा की थी।

शासन ने सीएम की घोषणा को अमल में लाते हुए चालीस लाख रुपये ग्रामीण निर्माण विभाग भिकियासैंण को दे दिए हैं। निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के सहायक निदेशक शक्ति सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की घोषणा के बाद शासन ने भिकियासैंण ब्लाक के ग्राम पंचायत धारण, जूनियर हाईस्कूल मोहनरी में खेल मैदान विस्तार के लिए पांच-पाच लाख, इंटर कालेज चौनलिया, इंटर कालेज जीनापानी में खेल मैदान विस्तारीकरण को दस-दस लाख, जबकि ताड़ीखेत ब्लाक में राजकीय इंटर कालेज देवलीखेत के खेल मैदान का दस लाख रुपये से विस्तार किया जाएगा।

इन खेल मैदानों का निर्माण होने के बाद क्षेत्र में खेल गतिविधियां संचालित करने में सुविधा होगी और बच्चों को आगे बढने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें