अल्मोड़ा कार दुर्घटना में चार घायल
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-भवाली हाइवे में करबला बाइपास के समीप दो कारें टकरा गईं। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जबकि अन्य यात्रियों को चोट नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को बेस अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है।
शाम करीब साढ़े पांच बजे आई-10 संख्या डीएल-11-सीए-3037 में सवार यात्री रुद्रपुर से जागेश्वर जा रहे थे, जबकि टैक्सी इंडिका संख्या डीएल-1-एन-8426 अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही थी। करबला बाइपास पर दोनों कारों में भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल पीएल वर्मा पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया।
चारों घायलों प्रेम नाथ (65) निवासी रुद्रपुर, स्वर्ण लता (55) निवासी रुद्रपुर, गौरव (25) निवासी रुद्रपुर के अलावा मधुर सेठ (26) को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। डाक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष ने प्राथमिक दर्ज नहीं कराई है।