फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार करोड़ से रोशन होंगे सांस्कृतिक नगरी के अंधेरे रास्ते

Fri, 17 Apr 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के 40 वार्डों में जल्द अंधेर रास्ते और गलियां एलईडी स्ट्रीट लाइट और फ्लड लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी। नगर निगम ने सांस्कृतिक नगरी को रोशन करने के लिए शासन को चार करोड़ से अधिक का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर कार्य शुरू होगा जिससे रात में लोगों की आवाजाही आसान होगी। वहीं तेंदुए सहित अन्य वन्यजीवों के भी आबादी में आने पर रोक लगेगी।
अल्मोड़ा नगर के अधिकांश वार्डों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। गलियों में अंधेरा होने से नगर में वन्यजीवों की सक्रियता भी बढ़ रही है। निगम की पहल पर अब नगर की मुख्य सड़कों, गलियों और मोहल्लों में आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं चौराहों, पार्कों और संवेदनशील स्थानों पर फ्लड लाइट लगाकर बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए निगम ने शासन को चार करोड़ 41 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। योजना के धरातल पर आने से रात के समय लोगों को तेंदुए के हमले का खतरा भी नहीं होगा।
-
दुर्घटनाओं का खतरा होगा कम
वार्डों के साथ ही नगर की सड़कों पर अधिकतर स्थानों पर रात में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों के सड़क पर आवाजाही के दौरान चोटिल होने की आशंका रहती है। ऐसे में लाइटों के लगने से हादसों का खतरा कम होगा।

एलईडी लाइट से बिजली की होगी बचत
- नगर में एलईडी स्ट्रीट और फ्लड लाइट स्थापित होने से निगम को अतिरिक्त बिजली के बोझ से निजात मिलेगी। निगम पर बिजली का आर्थिक बोझ कम होने से नगर में अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी।
-
कोट
- नगर के हर वार्ड में रात में भी रोशनी हो इसके लिए यहां एलईडी स्ट्रीट लाइट, फ्लड लाइट और पोल स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर प्राथमिक के साथ नगर के लोगों को अंधेरे से मुक्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


- सीमा विश्वकर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें