फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Fri, 21 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजयुमो ने जिले के पूर्व सैनिकों के सम्मान में जिला मुख्यालय में एक कार्यक्रम काआयोजन किया। इस मौके पर जिले भर से आए 150 से अधिक सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए त्याग करने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान जरूरी है।

कार्यक्रम के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में बागेश्वर के चौक बाजार में कार्यकर्ताओं ने समारोह पूर्वक पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिटायर्ड कैप्टन जंगबहादुर दोसाद, हयात सिंह और विधायक चंदन राम दास ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर दुश्मनों का मुकाबला करने वाले सैनिकों को भाजपा ने हमेशा सम्मान दिया। भाजपा के शासन में ही पहली बार सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पार्षद गोविंद टंगड़िया, जिला महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, खड़क टंगड़िया, बालम बिष्ट, सुबोध लाल साह, हर्ष सिंह परिहार, हयात मेहता, धीरेंद्र परिहार, दीपक कठायत, अर्जुन परिहार, मुन्ना कपकोटी, गौरव दास, पंकज पूना, भरत टंगड़िया, मनोज लोहनी, राजकुमार मेहता आदि मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें