फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग बुझाने को तैयार तैयार हैं हम

Fri, 06 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पूर्व अर्द्धसैनिक बलों का सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पैरामिलिट्री कल्याण संगठन के ब्लॉक सम्मेलन में वन रैंक-वन पेंशन का लाभ और स्वास्थ्य सुविधा देने सहित कई मांगें रखी गईं। सम्मेलन में कहा गया कि यदि शासन पैरामिलिट्री के सेवानिवृत्त जवानों को जिम्मेदारी दे तो वे जंगलों में आग बुझाने में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


सम्मेलन में जुटे संगठन से जुड़े अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया। जवानों का कहना था कि देश सेवा में अहम भूमिका निभाने के बावजूद उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। सम्मेलन में कहा गया कि पैरामिलिट्री के सेवानिवृत्त जवानों को वन रैंक-वन पेंशन के साथ ही ईसीएचएस आदि स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।

पैरामिलिट्री संगठन की प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट एमएस नेगी ने एकजुटता पर बल दिया। कहा कि यदि शासन जिम्मेदारी सौंपे तो उनका संगठन जंगलों की आग बुझाने में अहम भूमिका निभाने को तैयार हैं। उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों के लिए अलग निदेशालय, कैडर अफसर को ही डीजी बनाने, अर्द्धसैनिक बल कल्याण परिषद बनाने की मांग की। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष केबी पांडे ने अध्यक्षता, जिला संयोजक रूप सिंह बिष्ट ने संचालन किया। सम्मेलन में नाथू सिंह, तारादत्त शर्मा, ईश्वरी दत्त कांडपाल, नंदन सिंह बिष्ट, खीम सिंह अधिकारी, मनोहर सिंह आदि ने विचार रखे। वहीं चंदन सिंह, कलम सिंह, बसंती देवी, जानकी देवी, विमला देवी, राम सिंह राणा, शंकर सिंह, प्रताप सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे। द्वाराहाट ब्लॉक से भी तमाम लोग पहुंचे थे।
 
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सम्मेलन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें ईश्वरीदत्त कांडपाल अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, चंदन सिंह बिष्ट सचिव, शंकर सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। रानीखेत, भिकियासैंण समेत अन्य ब्लॉक में भी शीघ्र ही कार्यकारिणी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें