सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों में विश्वास पैदा हुआ है, जिसकी झलक प्रदेश में भाजपा की जनसभाओं में भी दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार भाजपा कुमाऊं में 21 से अधिक सीटें जीतेगी।
ताकुला ब्लॉक के चौपाता मैदान में भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या के समर्थन में हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ताकुला बसोली क्षेत्र शोबन सिंह जीना की नगरी है। उनकी बदौलत खुद कोश्यारी भी आज आप लोगों के सामने है। भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने भी प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से भेजे विकास के प्रस्तावों को तवज्जो नहीं दी और मुख्यमंत्री रहते वह निमंत्रण के बाद भी सोमेश्वर क्षेत्र में नहीं आए।
सभा को जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, विधानसभा संयोजक रवि रौतेला, मोहन राम आर्या ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रताप सिंह नेगी, संचालन बालम सिंह सुयाल ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, मीना बिष्ट, जगदीश डंगवाल, महेश नयाल, राजेंद्र भाकुनी, कृष्ण सिंह भाकुनी, बसंत लाल वर्मा, आरपी उप्रेती, अरविंद बिष्ट, पुष्पा भाकुनी आदि थे।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पूर्व सीएम, नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार, सीएम हरीश रावत पर जमकर सब्जबाग छोड़ते हुए उन्हें प्रदेश का सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री बताया। कहा कि प्रदेश में हर तरफ भाजपा की लहर है। जनता सरकार बनाने को आतुर है। मासी के रामलीला मैदान में अपने संक्षिप्त भाषणों में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी को सबसे योग्य प्रत्याशी बताया। भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी ने कांग्रेस, उक्रांद पर जमकर प्रहार किए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निवर्तमान विधायक को विधानसभा क्षेत्र के गांवों तक की जानकारी नही है। कहा कि शराब, नोटों के बल पर जीतने का सपनी देखने वालों की जमानत जब्त करें। अध्यक्षता प्रेमा देवतला, संचालन गणेश नायक ने किया। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, द्वाराहाट की प्रमुख ममता भट्ट, भाजपा के प्रदेश पार्षद पूरन संगेला, बिंदेश्वरी पांडे, सुरेंद्र मनराल, राजेंद्र रौतेला, मोहन अधिकारी, कैलाश भट्ट, सदानंद पांडे, सोनी तिवारी, सावित्री कठायत, सुभाष बिष्ट, गंगा रावत, चंदन बिष्ट, माखन रावत आदि ने संबोधित किया।