फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व सीएम ने बीजेपी पर लगाए आरोप, कहा- झूठ और लूट पर कायम है भाजपा सरकार

Tue, 29 Apr 2025 03:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अहमदाबाद सम्मेलन के संकल्प को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा के तहत पूर्व सीएम हरीश रावत अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झूठ और लूट पर कायम है।
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद सम्मेलन के संकल्प को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा के तहत पूर्व सीएम हरीश रावत अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झूठ और लूट पर कायम है। झूठ का शिकार कांग्रेस और लूट का शिकार जनता हुई है। रावत एक होटल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। 

विज्ञापन


रावत ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि जनता के सवालों पर आक्रामक कदम उठाएं। कहा कि गैरसैंण का अपमान गंभीर है। सरकार सुनियोजित तरीके से गैरसैंण का अवमूल्यन कर रही है। उपेक्षा के कारण ग्रीष्मकालीन राजधानी में एसडीएम तक नहीं बैठते। राज्य के नदी घाटियों की जमीनें बाहरी लोगों को बेच दी गई हैं। पैतृक जमीनें खुर्द-बुर्द की जा रही हैं। इसके बावजूद भू कानून बनाने की बातें हो रही है।

उन्होंने सवाल किया कि जब भूमि ही नहीं रहेगी, तो भू कानून का क्या औचित्य रह जाएगा?। शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में कांग्रेस, सरकार के साथ खड़ी रहेगी। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, राजेंद्र बाराकोटी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें