फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांडेखोला बाईपास के जंगल धधके, वन संपदा को नुकसान

Tue, 26 Mar 2024 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नगर के पांडेखोला बाईपास का जंगल पूरे दिनभर धधकता रहा, इससे वन संपदा को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


नगर के पांडेखोला बाईपास के जंगल में मंगलवार दोपहर आग लग गई। पूरी रात जंगल सुलगता रहा। देखते ही देखते जंगल के आधे हेक्टेयर दायरे को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं जंगलों से उठने वाले धुएं से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि वनक्षेत्र में आग लगने की घटना नहीं हुई है, बल्कि लोगों ने अपनी नाप भूमि में आग लगाई है। हमारे कार्यक्षेत्र का मामला नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें