फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम वेतनमान के लिए निर्णायक संघर्ष करेगा कुमाऊं वन श्रमिक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं वन श्रमिक संघ की बैठक में वन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि विभाग सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की भी अनदेखी कर रहा है। जनवरी 2016 से श्रमिकों को न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि श्रमिक संघ अब निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। शाखा अध्यक्ष बसंत बल्लभ की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने वन विभाग पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। कहा कि श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। कहा कि देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रानीखेत डिवीजन को कई बार प्रत्यावेदन दिए गए, लेकिन कहीं से भी सुनवाई नहीं हो रही है। आगे की रणनीति तय करने के लिए 13 सितंबर को चिंतन सभागार अल्मोड़ा में वृहद बैठक होगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र तिवारी, हर सिंह, तेज सिंह, जसोद सिंह, उम्मेद सिंह, बहादुर सिंह, सोबन बिष्ट, उत्तम बिष्ट, अमर सिंह, नवीन चंद्र, प्रकाश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें